Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

हाल के दिनों में हुए लूटकांड का पुलिस ने किए उद्भेदन, एक गिरफ्तार, दो फरार

एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी, कहा गांजा व नशीली गोलियों का सेवन के लूटपाट की घटना को अंजाम देते हैं अपराधी

0 43

गिरिडीह। नगर थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई लूट की घटनाओं का उद्भेदन करते हुए एक अपराधी को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। हालांकि मामले में अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। छापेमारी के दौरान लूट का सामान बरामद होने के साथ-साथ ही पुलिस ने नशीले पदार्थ भी जप्त किए हैं।

रविवार को नगर थाना में प्रेसवार्ता के माध्यम से सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जीतवाहन उरांव ने बताया कि 11/12 अप्रैल 2026 की मध्य रात्रि करीब 1 बजे बस स्टैंड रोड स्थित न्यू परिषदन भवन के पास तीन अपराधियों ने राहगीरों को रिवॉल्वर का भय दिखाकर लूटपाट की थी। इस घटना में संकेत कुमार (26 वर्ष) से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का आई फोन, पर्स, डेबिट कार्ड व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज छीन लिए गए थे। इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 88/26 दर्ज किया गया था। वहीं दूसरी घटना 16 अप्रैल 2026 की रात की है, जब दिलीप कुमार लकड़ा से दो अपराधियों ने रंगदारी पूर्वक बैग, कपड़े, एटीएम कार्ड, पहचान पत्र तथा 8500 रुपये नकद छीन लिए थे। इस मामले में कांड संख्या 91/26 दर्ज किया गया।

sawad sansar

पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के निर्देश पर दोनों मामलों के उद्भेदन के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने देवघर जिले के बुढ़ई थाना क्षेत्र से संदिग्ध शहर ke चूड़ी मोहल्ला के रहने वाले 20 वर्षीय अफरोज शेख को गिरफ्तार किया। पूछताछ के क्रम में उसने दोनों घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद पुलिस ने उसके पास आई फोन, डेबिट कार्ड, पैन कार्ड, अन्य दस्तावेज एवं 8500 रुपये नकद बरामद किए। वहीं उसकी निशानदेही पर चूड़ी मोहल्ला के रहने वाले रवानी कुरैशी के घर से पुलिस ने 1575 ग्राम गांजा, 50 पीस नशीली Nitrosun-10 गोलियां तथा 3000 रुपये नकद बरामद किए गए।

मामले को लेकर NDPS एक्ट के तहत नगर थाना कांड संख्या 96/26 दर्ज किया गया है।बताया कि मामले में नामजद आरोपी रवानी कुरैशी एवं अकबर कुरैशी फिलहाल फरार हैं, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) जीतवाहन उरांव ने किया। टीम में नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.