Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत समाहरणालय में चला स्वच्छता अभियान

उपायुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने किया श्रमदान, दिया स्वच्छता का संदेश

0 7

गिरिडीह। समाहरणालय परिसर में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत गुरुवार को “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव, नगर आयुक्त विजय कुमार बिरूवा समेत जिले के वरीय अधिकारियों एवं कर्मियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

sawad sansar

इस दौरान समाहरणालय परिसर के विभिन्न हिस्सों की साफ-सफाई की गई और अनावश्यक कचरे व गंदगी को हटाया गया। स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

मौके पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी अभियान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दैनिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है और सामूहिक सहभागिता से स्वच्छता के प्रति जागरूकता को ओर प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने जिलेवासियों से अपने घर, कार्यालय और सार्वजनिक स्थलों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कचरे का उचित प्रबंधन करने तथा अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.