Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

स्टेट बार कांउसिल के चुनाव को लेकर गिरिडीह के अधिवक्ताओं में भी उत्साह, अपने मताअधिकार का किया प्रयोग

गिरिडीह अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नूकांत सहित चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में

0 254

गिरिडीह। झारखंड स्टेट बार काउंसिल का चुनाव गुरुवार को पूरे राज्य में हो रहा है। झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावे गिरिडीह में भी जिला अधिवक्ता संघ भवन में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराया जा रहा है। इस दौरान जिले के करीब 900 से अधिक अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है। गिरिडीह में चुनाव की सारी प्रक्रिया बतौर रिटर्निंग ऑफिसर गिरिडीह अधिवक्ता संघ अध्यक्ष प्रकाश सहाय के देख रेख में हो रही है। वहीं मतदान प्रक्रिया पर कैमरे से नजर रखी जा रही है।

sawad sansar

विदित हो कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल के 25 पदों के लिए कुल एक सौ प्रत्याशी चुनावी मैदान में खड़े है। इसके लिए रांची के अलावे झारखंड के विभिन्न जिलों में मतदान की प्रकिया जारी है। इस चुनाव में गिरिडीह से अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नूकांत के अलावे पूर्व से स्टेट बार कांउसिल के सदस्य रह चुके परमेश्वर मंडल सहित मीरा कुमारी और श्याम सुंदर भी चुनावी मैदान में खड़े है।

मतदान प्रक्रिया के दौरान मौके पर मौजूद संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने बताया कि मतदान प्रक्रिया सुबह 10 से शुरू हो चुकी थी, जो शाम को पांच बजे तक चलेगी। बताया कि मतदान संपन्न होने के बाद उनकी और रांची से आए रिटर्निंग ऑफिसर व प्रत्याशी की मौजूदगी में रांची से आए बैलेट पेपर को बॉक्स में सीलबंद कर रांची भेजा जायेगा।

इधर गिरिडीह अधिवक्ता संघ के महासचिव सह स्टेट बार कांउसिंल चुनाव के प्रत्याशी चुन्नूकांत ने कहा कि चुनाव को लेकर अधिवक्ता मतदाताओं में काफी उत्साह है और वे पूरी सक्रियता के साथ अपने मतदाधिकार का प्रयोग कर रहे है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.