Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

खेत से लौट रहे उमेश यादव और भिखारी महतो पर जानलेवा हमला, गंभीर

परिजनों ने गांव के ही कुछ जमीन माफियाओं पर लगाया हमला करने का आरोप

0 162

गिरिडीह। गावां थाना क्षेत्र के बाडीडीह पंचायत के पंडरिया गांव में बुधवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो लोगों पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में उमेश यादव और भिखारी महतो गंभीर रूप से घायल हो गए है। दोनों का प्राथमिक उपचार गावां में कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

sawad sansar

घटना के बाबत परिजनों ने बताया कि उमेश यादव और भिखारी महतो खेत में काम कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही भू-माफिया अशोक यादव, राजेश यादव, जयराज कुमार, विक्रम कुमार समेत अन्य लोगों ने रास्ते में उन्हें रोक लिया और लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.