स्कूल असेंबली के दौरान शिक्षक ने छात्र को जड़ा थप्पड़, कान का पर्दा फटा
पिता ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

गिरिडीह। शहर के हरसिंगरायडीह में संचालित दिल्ली पब्लिक स्कूल में असेंबली के दौरान विद्यालय के शिक्षक द्वारा आठवी कक्षा के छात्र 14 वर्षीय कृष्णा आनंद थप्पड़ मारे जाने से छात्र के कान का पर्दा फट गया है। मामले को लेकर छात्र कृष्णा आंनद के पिता दिलीप कुमार ने मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मामले को लेकर दिलीप कुमार ने बताया कि उनका बेटा कृष्णा आनंद आठवीं कक्षा का छात्र है। 14 फरवरी को स्कूल असेंबली के दौरान विद्यालय के शिक्षक द्वारा अचानक पीछे से आकर कान पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया, जिसके कारण उनके पुत्र के कान का पर्दा फट गया। चिकित्सक से दिखाने और सारे जांच कराने के बाद पता चला कि बेटे के 30 प्रतिशत सुनने की क्षमता समाप्त हो चुकी है। उन्होंने मामले को लेकर प्रशासन से शिक्षक, प्राचार्य एवं विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
