सिहोडीह उसरी नदी तट स्थित काली मंदिर में हुई चोरी
मां काली के आभूषण व पूजा में उपयोग होने वाले बर्तन पर चोरों ने किया हाथ साफ

गिरिडीह। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह उसरी नदी के तट के समिप स्थित सार्वजनिक काली मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देते हुए मां काली के नथिया, टीका सहित पूजा के बर्तन सहित अन्य सामान लेकर चलते बने। चोरों ने मंदिर के छप्पर फाड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना से लोगों में काफी आक्रोश देखा गया।
मौके पर मौजूद मंदिर की देखरेख करने वाली बबली कुमारी ने बताया कि सुबह जब वह मंदिर पहुंचीं तो छप्पर टूटा हुआ था और मंदिर के अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। मंदिर के अंदर गई तो देखा की मां के आभूषण और पूजा में उपयोग होने वाले बर्तन और घंटा गायब हैं। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस से लोगों ने मामले की गहन छानबीन कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
