Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सहायक आचार्यों ने झारखंड ऑफिसर टीचर एंप्लाइज फेडरेशन के साथ की बैठक, वेतन भुगतान को लेकर डीसी से लगाई गुहार

7 से 8 माह बीत जाने के बाद भी सहायक अचार्यों का नही हुआ है वेतन भुगतान

0 42

गिरिडीह। झारखंड ऑफिसर टीचर एंप्लाइज फेडरेशन के साथ जिले के नवनियुक्त सहायक आचार्यों की बैठक स्थानीय झंडा मैदान में हुई। जिसमें फेडरेशन पदाधिकारियों के अलावे काफी संख्या में सहायक आचार्य शामिल हुए। बैठक के दौरान सहायक आचार्य ने बताया कि उनकी नियुक्ति नवंबर दिसंबर महीने में हुई है लगभग 7 से 8 माह बीत जाने के बाद भी अभी तक वेतन भुगतान नहीं किया गया है, जिससे हमारी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है और मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे।

विदित हो कि जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय द्वारा अभी तक जिले के लगभग 500 शिक्षकों का जीएफ आवेदन जीपीएफ कार्यालय नहीं भेजा गया है। जीपीएफ कार्यालय से पता करने पर पता चला कि 350 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिनमें से डेढ़ सौ नवनियुक्त सहायक आचार्य का वेतन भुगतान हेतु जीएफ संख्या आवंटित की गई है। सहायक आचार्य ने यह भी बताया कि उनका लगातार आर्थिक शोषण किया जा रहा है नियुक्ति के समय बायोमेट्रिक हाजिरी बनाने के नाम पर, जीएफ खोलने के नाम पर एवं अन्य कार्यों के लिए पैसे की वसूली बीआरसी कार्यालय कोषागार संदेशवाहक द्वारा जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के नाम पर किया जा रहा है।

sawad sansar

कहा कि नवनियुक्त सहायक आचार्य की आर्थिक स्थिति पूर्व से ही खराब है और शिक्षा विभाग के द्वारा भी आर्थिक मांग की जाती है, जिस कारण हम सभी शिक्षक मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। शिक्षकों ने उपायुक्त रामनिवास यादव से अनुरोध करते हुए कहा कि हम सभी सहायक आचार्य का वेतन भुगतान अभिलंब कराया जाए। इस संदर्भ में प्राथमिक शिक्षा निदेशक द्वारा शपथ पत्र के आधार पर वेतन भुगतान करने का निर्देश जिला शिक्षा अधीक्षक को दिया गया है, लेकिन गिरिडीह जिले में ही अभी तक वेतन भुगतान नहीं किया गया है जबकि कई अन्य जिलों में नवनियुक्त सहायक आचार्य का वेतन भुगतान कर दिया गया है।

बैठक में झारखंड ऑफिसर टीचर एंप्लाइज फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, संगठन के महिला मोर्चा की प्रांतीय सचिव शमा परवीन, जोनल संगठन सचिव इम्तियाज अहमद, गिरिडीह जिला अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद कुशवाहा, सचिव केदार प्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष रविकांत चौधरी, आनंद शंकर, मिथुन राज, जुगल किशोर पंडित, विकास कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार, दीपक कुमार, कुणाल कुमार, सीताराम रविदास, अनिल राणा, विजय पंडित, अरविंद कुमार पंडित सहित कई सहायक आचार्य उपस्थित थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.