Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सर जेसी बोस मुख्यमंत्री बालिका उत्कृष्ट विद्यालय में हुआ ओरिएंटेशन सह स्वागत समारोह का आयोजन

महापौर प्रमिला मेहरा और रेडक्रॉस के सचिव अरविन्द कुमार ने बढ़ाया छात्राओं का होसला

0 26

गिरिडीह। सर जेसी बोस मुख्यमंत्री बालिका उत्कृष्ट विद्यालय में मंगलवार को छठा, सातवां आठवां और नवम् कक्षा में नामांकित छात्राओं का ओरिएंटेशन सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह की बतौर मुख्य अतिथि नगर निगम की महापौर प्रमिला मेहरा व विशिष्ट अतिथि रेड क्रॉस सोसाइटी के चैयरमेन अरविंद कुमार, वार्ड पार्षद संगीता कुमारी, प्राचार्य मुन्ना कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य उपप्राचार्य और शिक्षकों ने अंग वस्त्र और बुके देकर अतिथियों को सम्मानित किया। वहीं विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत और लोक नृत्य के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया।

sawad sansar

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि मेयर प्रमिला मेहरा ने कहा कि मैं भी इस विद्यालय की छात्रा रही हूं उस वक्त परिस्थितियां ऐसी नहीं थी, लेकिन दिल में पढ़ने का जुनून था। इसलिए परिवार के सहयोग से मैं आज तक जीवन में आगे बढ़ती ही रही हुं। कहा कि आप लोग भी अपने जीवन का मकसद तय करें और उसको पूरा करने में ईमानदारी से मेहनत करें। उन्होंने अभिभावकों से भी कहा कि आप अपनी बेटियों को दोस्त समझें, बेटियां कभी भटकेगी नहीं। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की कार्य कुशलता की सराहना कहा कि मुख्यमंत्री का एक सपना इस विद्यालय में पूरा होते हुए देखा जा रहा है, यह विद्यालय किसी भी प्राइवेट स्कूल से बेहतर है। वहीं रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें अपने जीवन सवारने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि आपको कंफर्ट जोन से बाहर आना होगा तभी आप अपने जीवन को संवार सकेगी।

विद्यालय के बारे में विषय प्रवेश करते हुए शिक्षक मोहम्मद अख्तर अंसारी ने उन अभिभावकों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने विद्यालय पर विश्वास करके अपने बच्चों का नामांकन कराया वहीं शिक्षक इंद्रदेव साव ने विद्यालय के रूपरेखा के बारे में विस्तार से अभिभावकों को जानकारी दी। कार्यक्रम में प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय की परिकल्पना मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के वर्तमान लोकप्रियता और विद्यालय के इस रास्ते पर निरंतर बढ़ते शानदार कदम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि विद्यालय परिवार आपके जीवन को संवारने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा आप संयमित और अनुशासित होकर अपने अध्ययन में लगे रहे। कहा कि झारखंड सरकार की इस योजना ने मेधावी बच्चों के लिए बहुत ही सुनहरा अवसर प्रदान किया है।

इस दौरान हिंदुस्तान ओलंपियाड में जिले के टॉप 17 विद्यार्थियों में से सफल हुए 12 विद्यार्थियों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर हिंदुस्तान के स्थानीय प्रभारी लक्ष्मी अग्रवाल, मेयर प्रमिला मेहरा, विद्यालय एसएमसी अध्यक्ष श्वेता कुमारी और अरविंद कुमार, प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने संयुक्त रूप से छात्राओं को सम्मानित किया और उनका होसला बढ़ाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.