Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सरजेसी बोस गर्ल्स स्कूल में श्रद्धांजली सभा का हुआ आयोजन, शिक्षकों के साथ साथ छात्राओं ने दिशोम गुरु को दी श्रद्धांजली

4

गिरिडीह। सरजेसी बोस गर्ल्स हाई स्कूल में गुरुवार को दिशोम गुरु झारखंड निर्माता स्वर्गीय शिबू सोरेन को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए एक शोक सभा आयोजित की गई। मौके पर विद्यालय प्राचार्य, बाल संसद सहित सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने स्व0 गुरु जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। पुष्प अर्पित करने के बाद 1 मिनट का सामूहिक रूप से मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

स्व0 शिबू सोरेन की उपलब्धियां को बताते हुए प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि शिबू सोरेन एक प्रमुख भारतीय राजनेता थे जिन्होंने झारखंड के गठन और आदिवासी समुदायों के अधिकारों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दौरान उनकी उपलब्धियो के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने झारखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और झारखंड राज्य की स्थापना में योगदान दिया। उन्होंने आदिवासी समुदायों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया और उनकी जमीन वापस दिलाने के लिए पहल की। साथ ही उन्होंने महाजनी प्रथा के खिलाफ आंदोलन चलाया और आदिवासियों को साहूकारों से आजादी दिलाने के लिए काम किया।

मौके पर राकेश कुमार, इंद्रदेव साहब, बम शंकर मंडल, मिथिलेश कुमार, रेनू अग्रवाल, सरोज वर्मा, स्वामी रानी, खुशबू कुमारी, संदीप कुमार, अमनदीप कुमार, मोहम्मद अख्तर अंसारी, संध्या संथाली, गीता कुमारी सिंह, सपना कुमारी, अस्मिता प्रसाद, कमलेश कुमार तिवारी, शोभा पांडे, सुषमा कुमारी, खुर्शीद अंसारी, सीमाब अख्तर, अनीता मिश्रा, राजेंद्र कुमार, अमरेश कुमार सहित पूरा विद्यालय परिवार शामिल था

Comments are closed.