समाजसेवी शक्तिकांत प्रसाद की मनाई गई चौथी पुण्यतिथि, बच्चों के बीच पठन सामग्री का हुआ वितरण
अपने नाम के अनुरूप एक कर्मयोगी व्यक्तित्व थे स्व0 शक्तिकांत: केदार हाजरा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा पर देते थे अधिक बल: चुन्नूकांत


गिरिडीह। जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव सह भाजपा नेता चुन्नूकांत ने जमुआ के चितरडीह धरचाचीं स्थित मां शक्ति फ्यूल परिसर में शनिवार को अपने पिता इलाके के समाजसेवी शक्तिकांत प्रसाद की चौथी पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि जमुआ विधायक केदार हाजरा, भाजपा के जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जिला मंत्री नवीन सिन्हा, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत राय, आकाश सिंह सहित अन्य लोगों ने स्व0 शक्तिकांत की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली दी। इस दौरान चित्तरडीह आंगनबाड़ी विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच स्कूल बैग, ड्रेस, पठन-पाठन सामग्री वितरित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक केदार हाजरा सहित अन्य अतिथियों ने कहा कि स्व0 शक्तिकांत अपने नाम के अनुरूप एक कर्मयोगी थे। कहा की शक्तिकांत जैसे शख्सियत से सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को सीखना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने अपने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की भी चर्चा की। कहा कि समाज के ऐसे ही लोगों के मार्गदर्शन से हमने सामाजिक और राजनीतिक जीवन में कई काम किये है।
मौके पर प्रदेश कार्य समिति के सदस्य व स्वर्गीय शक्ति कांत के बड़े पुत्र चुन्नू कांत ने विस्तार से अपने पिता के जीवन और संघर्ष की चर्चा की। उन्होंने इस तरह के कार्यक्रमों के पीछे उनके पिता की सोच और संकल्प को प्रमुख कारण बताया। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा पर उनका बहुत बल था। वहीं राजीव कांत ने कहा कि सोशल प्रभाव के पीछे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में श्रेयांश सिंहा, रंग बहादुर पासवान, स्थानीय मुखिया दशरथ दास चित्तरडीह पंचायत के मुखिया सदानंद राय, लंकटा बाबा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रमोद कुमार सिंह, वरीय अधिवक्ता केदारनाथ सिंह, विजय कुमार शाहा, लोकेश कुमार रामचंद्र साहू मुखिया उप मुखिया पूर्व पंचायत समिति के सदस्य अशोक साहू, सुमन सिंह समेत काफी संख्या में आसपास के ग्रामीण उपस्थित थे।

Comments are closed.