Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

समाजसेवी यमुना मिस्त्री की मनाई गई पुण्यतिथि

गरीबों को खिलाया भोजन, ढाई सौ जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

370

गिरिडीह : समाजसेवी स्व. यमुना मिस्त्री की चौथी पुण्यतिथि के मौके पर शुक्रवार को सिहोडीह स्थित निवास स्थान पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उनके पुत्र संदीप शर्मा और मनदीप शर्मा ने गरीबों को भोजन कराने के साथ ही जरूरतमंदों के बीच ढाई सौ कम्बलों का वितरण किया। कम्बल पाकर जरूरतमंद काफी खुश नजर आए।

गरीबों को खिलाया भोजन, ढाई सौ जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल
गरीबों को खिलाया भोजन, ढाई सौ जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

 

इस दौरान निवर्तमान मुखिया संदीप शर्मा ने कहा कि उनके पिता स्व. यमुना मिस्त्री एक सामाजिक व्यक्ति थे। वे भी अपने पिता के मार्ग पर चलते हुए लगातार समाजसेवा से जुड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को अपने माता पिता के लिए श्रद्धाभाव रखना चाहिए।

sawad sansar

मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद अशोक राम, सामाजिक कार्यकर्त्ता, प्रमोद स्वर्णकार, कुशवाहा संघ के नगर उपाध्यक्ष राजेश कुमार मृदुल, चुनमुन राम, सोनबाद पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि डिस्को मंडल, रवींद्र शर्मा, विनोद वर्मा, चुन्नू शर्मा, उमेश यादव, जीतू चौधरी, सुशील शर्मा, संजय चौधरी, ढालों दास, विकास शुक्लेश, रौनक समेत कई जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित थे।

Comments are closed.