Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सदर प्रखंड कार्यालय पहुंचे उपायुक्त रामनिवास यादव, नामांकन व्यवस्था का लिया जायज़ा

अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

0 414

गिरिडीह। नगर निकाय चुनाव को लेकर जारी नामांकन प्रक्रिया के बीच सोमवार को उपायुक्त रामनिवास यादव सदर प्रखंड पंहुचे और कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गिरिडीह ब्लॉक परिसर में चल रही वार्ड पार्षदों की नामांकन प्रक्रिया का जायज़ा लिया।

बताया गया कि निगम चुनाव के तहत सदर ब्लॉक में वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन जारी है। उपायुक्त रामनिवास यादव ने नामांकन काउंटर, सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधा, दस्तावेज़ों की जांच और भीड़ प्रबंधन की स्थिति का निरीक्षण किया।

sawad sansar

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि कि नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अभ्यर्थियों और उनके प्रस्तावकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.