Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सदर अस्पताल से बैठक कर वापस लौट रही बीटीटी सहित सहिया साथी सड़क दुर्घटना में हुई घायल

939

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के हटिया गेट के समीप गिरिडीह की ओर आ रही एक टेम्पु को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे टेंपू में सवार 6 महिला घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगांे की मदद से सभी घायलों को तिसरी अस्पताल इलाज हेतु भेजा गया। बताया जाता है कि गिरिडीह सदर अस्पताल में जननी सुरक्षा योजना की मीटिंग करके बीटीटी अनु देवी और उनकी सहिया साथी रेणु देवी, जयश्री देवी, पुष्पा देवी एक टेंपू से अपने घर लौट रही थी। इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे एक पिकअप वाहन ने टेंपू को टक्कर मारकर फरार हो गया।

इधर घटना की सूचना मिलते ही तिसरी पुलिस और भाजपा जिला मंत्री मनोज यादव, समाज सेवी राजकुमार शर्मा हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों का हाल समाचार लिया।

ITI

Comments are closed.