सदर अस्पताल में संचालित लेबोरेट्री सभी तरह के जांच के लिए सक्षम, मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा: सिविल सर्जन
31 मार्च से बंद अस्पताल में संचालित एगिलस लेबोरेट्री

गिरिडीह। सदर अस्पताल में संचालित एगिलस लेबोरेट्री बीते 31 मार्च से बंद पड़ा हुआ है। इस संबंध में जानकारी देते नव पदस्थापित सिविल सर्जन डॉक्टर बच्चा प्रसाद सिंह ने बताया कि गिरिडीह में पहले एसआरएल के नाम से लैबोरेट्री संचालित था उसी के जगह एगिलस लेबोरेटरी का संचालन शुरू हुआ जो सरकार से संबंधित था। बताया कि एगिलस लेबोरेटरी को जांच से संबंधित कार्य करने की समय सीमा 31 मार्च तक सरकार की ओर से निर्धारित की गई थी। सिविल सर्जन डॉक्टर बीपी सिंह ने बताया कि सदर अस्पताल गिरिडीह का लैबोरेट्री सभी प्रकार की जांच के लिए पूरी तरह से सक्षम है। यहां भी बीपीएल लोगों के लिए निःशुल्क में जांच सुविधा और एपीएल के लिए किफायती दर पर जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।



बताया कि गिरिडीह सदर अस्पताल और चेताडीह मातृत्व अस्पताल में दोनों जगह पर आधुनिक मशीनों के साथ जांच की सुविधा पूरी तरह से उपलब्ध है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि यहां सोनोलॉजिस्ट की सुविधा नहीं है जिसे देखते हुए यहां के कुछ डॉक्टर के साथ बैठक कर अल्ट्रासाउंड के लिए कुछ घंटे समय की मांग की जाएगी। ताकि सरकार के तय रेट पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी सदर अस्पताल में शुरू हो सके।
