Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सदर अंचल के 36वें अंचलाधिकारी के रूप में जितेन्द्र प्रसाद ने ग्रहण किया पदभार, अंचल कर्मियों ने किया स्वागत

जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता: जितेन्द्र प्रसाद

229

गिरिडीह। गिरिडीह सदर अंचल के 36वें अंचलाधिकारी के रूप में जितेन्द्र प्रसाद ने गुरुवार को विधिवत् रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने प्रभारी अंचलाधिकारी गणेश रजक से प्रभार लिया। प्रभार ग्रहण के दौरान अंचल कार्यालय के राजस्व निरीक्षक राजेश चौधरी, शम्भु विश्वकर्मा, मनोज कुमार सिंह, रितेश केशरी, दिन दयाल दास, प्रधान लिपिक मो बबलू सहित कर्मी उपस्थित थे। सभी ने पुष्प गुच्छ देकर अंचलाधिकारी जितेन्द्र प्रसाद का स्वागत किया।

sawad sansar

इस दौरान अंचलाधिकारी श्री प्रसाद ने कहा कि वे शासन के निर्देशों के अनुसार पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने अंचल क्षेत्र के नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा जताई और कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

Comments are closed.