Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

संगठन महापर्व के तहत बैठक कर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष के लिए हुई राय शुमारी

नगर अध्यक्ष हरबिन्दर सिंह बग्गा के अलावे ज्योति शर्मा, सोनू चौरसिया व जय शंकर सिन्हा ने की दोवदारी

13

गिरिडीह। भाजपा के द्वारा मंडल स्तरीय चुनाव को लेकर चलाए जा रहे संगठन महापर्व के तहत शनिवार को शहर श्री श्याम भवन में नगर मंडल के लिए राय शुमारी हेतु बैठक की गई। बैठक में नगर मंडल के चुनाव प्रभारी उदय सिंह, सहप्रभारी नवनीत सिंह व राजेश जायसवाल के अलावे भाजपा नेता सुरेश साव, सुनील पासवान, संदीप डंगायच, सुभाष सिन्हा, बिवेश जालान, संजय सिंह मौजूद थे।

बैठक के दौरान वर्तमान नगर अध्यक्ष हरबिन्दर सिंह बग्गा के अलावे ज्योति शर्मा, सोनू चौरसिया, जय शंकर सिन्हा ने नगर मंडल अध्यक्ष के लिए दावेदारी की। इस क्रम में प्रभारी ने अन्य भाजपाईयों से राय शुमारी की और नगर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का मन भी टटोला। मौके पर नगर मंडल चुनाव प्रभारी आपस में राय शुमारी करते हुए रिपोर्ट बनाकर पार्टी के उच्च पदाधिकारियों को सोंपने की बात कही।

Comments are closed.