Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

श्री अग्रसेन सेवा संघ एवं मॉर्निंग क्लब ने किया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

100 से अधिक लोगों ने उठाया शिविर का लाभ

0 6

गिरिडीह। श्री अग्रसेन सेवा संघ एवं मॉर्निंग क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को गिरिडीह स्थित श्याम सेवा समिति भवन के प्रांगण में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों की CBC, ब्लड शुगर, SGPT, Creatinine एवं Cholesterol सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क की गईं। शिविर में लगभग 100 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया। शिविर में जांच करने का जिम्मा लाल पथो लैब गिरीडीह को दिया गया था ।

मौके पर आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्देश्य समाज के लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान में सहायता करना है ।

sawad sansar

शिविर को सफल बनाने में अग्रसेन सेवा संघ केअध्यक्ष अमित अग्रवाल, सचिव राकेश मोदी, कोषाध्यक्ष दीपक जी सोंथालिया , मॉर्निंग स्पोर्ट्स क्लब ,गिरिडीह के कप्तान अंजनी अग्रवाल, उपकप्तान श्मुकेश जालान, कोषाध्यक्ष पुनीत अग्रवाल, सदस्य अमित तुलस्यान, सदस्य राहुल तुलस्यान, विनय अग्रवाल, विकाश बसईवाला, विकाश गोयल, श्याम सेवा समिति के सचिव पवन चूड़ीवाला इत्यादि अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.