Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

श्रद्धा भाव से मनाया गया गुरु अर्जन देव जी का प्रकाश दिवस शब्द कीर्तन में शामिल हुए लोग, चखा लंगर

0 13

गिरिडीह। शहर के स्टेशन रोड स्थित मुख्य गुरुद्वारे में सिखों के पांचवें गुरु गुरु अर्जन देव जी का प्रकाश दिवस बड़े ही श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया।इस दौरान शाम को आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधान गुरुद्वारे में सिख समाज के लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। सभी लोगों ने गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेका और स्थानीय रागी जत्थे द्वारा प्रस्तुत किए गए शबद-कीर्तन में शामिल हुए।

कीर्तन की समाप्ति के बाद अरदास एवं सुखासन की प्रक्रिया संपन्न हुई। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सिख परिवारों सहित अन्य श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।

sawad sansar

कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरु सिंह सभा के प्रधान डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया, सचिव सरदार नरेंद्र सिंह शमी, कुशल सलूजा, डॉ. सरदार अमरजीत सिंह सलूजा, सरदार चरणजीत सिंह सलूजा, सरदार त्रिलोचन सिंह सलूजा, सरदार परमजीत सिंह दुआ, सरदार भूपेंद्र सिंह दुआ, सरदार अजीनद्र सिंह चावला, सरदार राजेंद्र सिंह बग्गा सहित सिख समाज के अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.