Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

शॉर्ट सर्किट की चिंगारी ने उजाड़ दिया आशियाना पाण्डेयडीह में आग से दुकान और मकान राख, पिता-पुत्र झुलसे

0 10

गिरिडीह : एक छोटी-सी चिंगारी ने देखते ही देखते एक परिवार की वर्षों की मेहनत को राख में बदल दिया। गिरिडीह के पाण्डेयडीह स्थित “निधि जनरल स्टोर” में बीती रात अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि मनोहर मरिक का पूरा मकान और दुकान जलकर खाक हो गया।

रात के सन्नाटे में उठती आग की लपटों और धुएं के गुबार ने पूरे इलाके को दहला दिया। परिवार के लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आग ने सब कुछ अपनी चपेट में ले लिया था। घर में रखा सामान, दुकान का पूरा स्टॉक, जरूरी कागजात और जीवनभर की जमा पूंजी—सब कुछ आग की भेंट चढ़ गया।

sawad sansar

अपने घर और दुकान को बचाने की कोशिश में मनोहर मरिक और उनके बड़े बेटे गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जिन हाथों से मनोहर मरिक ने वर्षों की मेहनत से अपने सपनों का आशियाना बनाया था, आज उन्हीं आंखों के सामने वह सब राख में तब्दील हो गया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और उचित इलाज की व्यवस्था कराने की मांग की है। इलाके में इस हादसे के बाद शोक और संवेदना का माहौल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.