Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

शहर के अंबेडकर चौक के पास कपड़ा शोरूम में चोरी

चोरों ने छत को काटकर दिखा घटना को अंजाम, लाखों का नुकसान

0 66

गिरिडीह। शहर के हृदय स्थली स्थित अम्बेडकर चौक के समीप संचालित हुसैन कपड़ा शोरूम में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिससे आस पास के व्यवसायियों में काफी दहशत है। चोरों ने शोरूम की छत को काटकर अंदर प्रवेश की और गल्ला में रखे करीब 38 हज़ार नकद सहित कई सामानों पर हाथ साफ कर दिया। हालांकि कपड़ों की चोरी कितनी हुई है वह स्टॉक मिलाने के बाद भी पता चल पाएगा।

शोरूम के मैनेजर अरुण कुमार ने बताया कि सोमवार की रात को ही चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। क्योंकि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे दुकान खोलने के बाद उन्होंने देखा कि दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और छत कटी हुई थी। जांच के दौरान पता चला कि दुकान में रखे 38 हजार 650 रुपये नकद, सीसीटीवी कैमरा, जियो फाइबर कनेक्शन से जुड़े उपकरण तथा अन्य सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। उन्होंने बताया कि शोरूम में रखे कपड़ों और अन्य स्टॉक का मिलान किया जा रहा है। स्टॉक का पूरा आकलन होने के बाद ही कुल नुकसान की सही जानकारी मिल सकेगा।

sawad sansar

 

इधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.