Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

शपथ ग्रहण करने के बाद नए नगर निगम भवन में पहुंची मेयर प्रमिला मेहरा।

झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह सहित पार्टी के कई नेताओं ने दी बधाई

0 53

गिरिडीह। समाहरणालय परिसर के सभागार में शपथ ग्रहण करने के बाद मेयर प्रमिला मेहरा पहले समाहरणालय परिसर स्थित बीस सूत्री उपाध्यक्ष के कार्यालय पहुंची जहां बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह झामुमो के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। फिर वहां से सभी एक साथ नगर निगम के नए भवन पहुंचे। जहां निगम के पदाधिकारियों और कर्मियों ने उनका भव्य रूप से स्वागत किया। इस दौरान मेयर प्रमिला मेहरा ने नगर निगम भवन में प्रवेश करने से पूर्व विधिवत् नमन किया और फिर अपने कार्यालय में प्रवेश कर कुर्सी पर बैठी। इस दौरान उनके पति योगेश दास, बेटी मामुनी कुमारी, दामाद अजय कुमार दास, बेटी शालिनी कुमारी और नाती श्रेयांस कुमार मेहरा व नतिनी सीबी भी साथ थे।

मौके पर महापौर प्रमिला मेहरा ने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से किए वादों को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। वे कभी भी जनता के विश्वास को टूटने नही देंगी।

sawad sansar

मौके पर नगर निगम के उप आयुक्त प्रशांत लायक सहित अन्य अधिकारियों के अलावे झामुमो नेता अजीत सिंह पप्पू, शहनवाज अंसारी, कृष्ण मुरारी शर्मा, राकेश सिंह रॉकी, टुन्ना सिंह, दिलीप रजक सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी शुभकामनांए दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.