Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

ब्रेकिंग न्यूज: सुमित कुमार निर्विरोध चुने गए डिप्टी मेयर

0 357

गिरिडीह। सोमवार की समाहरणालय परिसर में नव निर्वाचित मेयर सहित सभी 36 वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण होने के बाद डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू हुई। चुनावी प्रक्रिया के दौरान डिप्टी मेयर के लिए सिर्फ सुमित कुमार के द्वारा नॉमिनेशन किया गया। उतरी छोटा नागपुर आयुक्त मनोज कुमार की उपस्थिति में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राम निवास यादव के देख रेख में जारी डिप्टी मेयर चयन प्रक्रिया के दौरान 33 पार्षदों ने सुमित कुमार को समर्थन दिया। वहीं भाजपा नेता संजीव कुमार और दीपक यादव इस चुनाव प्रक्रिया से खुद को अलग रखते हुए हॉल से बाहर निकल गए।

लिहाजा सुमित को निर्विरोध डिप्टी मेयर घोषित करते हुए आयुक्त मनोज कुमार की उपस्थिति में शपथ ग्रहण कराया गया। शपथ ग्रहण करने के बाद उन्होंने समर्थन देने के लिए सभी पार्षदों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की हर अपेक्षाओं पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.