Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

वोटर पर्चा बांटने के क्रम मे जेएलकेएम कार्यकर्ताओं पर हमला, गंभीर रूप से हुए घायल

वोटर पर्चा बांटने के क्रम मे जेएलकेएम कार्यकर्ताओं पर हमला, गंभीर रूप से हुए घायल

0 139

गिरिडीह। सोमवार को होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर मतदान से एक दिन पूर्व पूरे शहरी क्षेत्र में सियासी हलचल बनी रही। मेयर हो या पार्षद पद के प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए दिनभर हर तरह के साम दाम दंड भेद अपनाने में लगे हुए थे। इसी क्रम में नगर थाना क्षेत्र के तिरंगा चौक स्थित मानसरोवर होटल के पास जेएलकेएम प्रत्याशी का पर्चा बांट रहे जेएलकेएम कार्यकर्ताओं पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। जिसमें राज दास के सिर में गंभीर चोट आई है। जबकि मनीष नामक कार्यकर्ता को भी चोट लगी है। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही जेएलकेएम के केंद्रीय संयुक्त सचिव नागेंद्र चंद्रवंशी सहित पार्टी के अन्य नेता सदर अस्पताल पहुंचे और मामले से अवगत हुए।

sawad sansar

बताया जाता है कि दोनों कार्यकर्ता जब मानसरोवर होटल की ओर बढ़े तभी दो दोपहिया वाहन से चार पांच लड़के उतरे और उनसे किस प्रत्याशी को समर्थन देने की बात पूछा। जब उन्होंने बताया कि वे लोग जेएलकेएम के कार्यकर्ता हैं और फूल देवी का वोटर पर्चा बांट लें रहे हैं। इसके बाद उक्त युवकों ने उन पर हमला कर दिया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया कि उक्त युवक जिस वाहन से आए थे उसमें मेयर प्रत्याशी अर्जुन बैठा का पोस्टर लगा हुआ था।

घटना की निंदा करते हुए जेएलकेएम के केंद्रीय संयुक्त सचिव नागेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि चुनाव के दौरान ऐसी हरकत काफी शर्मनाक है। पुलिस प्रशासन को इसे गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.