Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपाइयों ने पूर्व विधायक के आवास किया पौधारोपण

लोगों को भी एक पेड़ मां के नाम लगाने का किया आह्वान

0 20

गिरिडीह। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर गिरिडीह नगर मंडल अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा के नेतृत्व में पूर्व विधायक निर्भय शाहावादी के आवास पर एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण किया गया। इस दौरान मौके पर उपस्थित भाजपाइयों ने पर्यावरण को बचाने के लिए संकल्प लिया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर पूर्व विधायक निर्भय शाहावादी ने लोगों को पर्यावरण को बचाने के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने हर एक-एक व्यक्ति, भाजपा के कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सभी आज के दिन संकल्प ले कि पर्यावरण को बचाना है अधिक से अधिक संख्या में एक पेड़ मां के नाम लगाना हैं।

sawad sansar

वहीं नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा सिंकू ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बूथ स्तर पर एक पेड़ मां का नाम लगाया जाएगा पर्यावरण को बचाने के लिए संकल्प लिया जाएगा

मौके पर जिला महामंत्री संदीप डंगायच, सुभाष सिन्हा, अनूप सिन्हा, संजय सिंह, संत कुमार लल्लू, राजेश जायसवाल, सुमन सिन्हा, ओम प्रकाश गुप्ता, संजीत सिंह पप्पू, सोनू एजाज, अभय सिन्हा, नीलू सिन्हा, अमित आर्या, आदित्य यादव, मुन्ना सिंह, बम पांडे, बागीश सिंह, दिलीप राम, वीरेंद्र वर्मा, पंचम वर्मा पिंटू साव सहित कई भाजपाई थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.