विश्वकर्मा समाज ने नव निर्वाचित महापौर प्रमिला मेहरा का किया सम्मान, मंत्री सुदिव्य कुमार ने दी शुभकामनाएं

गिरिडीह। विश्वकर्मा समाज के द्वारा रविवार को विवाह भवन में नव निर्वाचित महापौर प्रमिला मेहरा के सम्मान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह विधायक सह नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान जहां विश्वकर्मा समाज की महिलाओं के द्वारा महापौर प्रमिला मेहरा को फूलमाला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं मंत्री सुदिव्य कुमार ने प्रमिला मेहरा को महापौर निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में गिरिडीह शहर के विकास को नई दिशा मिलेगी
कार्यक्रम के दौरान विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रमिला मेहरा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें आशा है कि नई महापौर शहर में विकास की रेखा खींच कर एक सुंदर और स्वच्छ गिरिडीह का निर्माण करेगी। मौके पर विश्वकर्मा समाज के मदन विश्वकर्मा, संतोष शर्मा, विनोद शर्मा, सन्नी विश्वकर्मा सहित समाज के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
