Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने महिला दिवस पर किया महापौर प्रमिला मेहरा को सम्मानित।

0 262

गिरिडीह। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर चैम्बर ऑफ कॉमर्स गिरिडीह के द्वारा रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर गिरिडीह की पहली महिला महापौर प्रमिला मेहरा को पुष्प गुच्छ और शॉल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित सूबे के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार चैम्बर के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया। इस दौरान चैम्बर के पदाधिकारियों ने महापौर प्रमिला मेहरा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गिरिडीह को आधी आबादी का नेतृत्व प्राप्त हुआ है, जो काफी गर्व की बात है । वहीं बतौर मुख्य अतिथि मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि गिरिडीह शहरी क्षेत्र के विकास में आधी आबादी का महत्वपूर्ण योगदान होगा। महापौर प्रमिला मेहरा ने कहा कि शहर के विकास के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगी। कार्यक्रम में चैम्बर के निर्मल झुनझुनवाला, डॉ गुणवंत सिंह सलूजा, प्रमोद अग्रवाल, शालिनी खेवाल, विकास बगेड़िया, बांके बिहारी शर्मा, दिनेश खेतान, प्रदीप डालमिया सहित चैम्बर ऑफ कॉमर्स के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.