Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

वार्ड 29 के प्रत्याशी दीपक शर्मा सहित कई युवाओं ने थामा झामुमो का दामन

महानगर अध्यक्ष ने स्वागत करते हुए कहा झामुमो की ओर युवाओं का बढ़ रहा रूझान

0 198

गिरिडीह। नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 29 से प्रत्याशी रहे दीपक कुमार शर्मा सहित कई युवाओं ने बुधवार को झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। झामुमो के जिला कार्यालय में महानगर के अध्यक्ष राकेश सिंह रॉकी ने दीपक शर्मा सहित अन्य युवाओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान दीपक कुमार शर्मा के अलावे मोनू कुमार, गोपाल चंद्रवंशी, आरिश अली, रौनक बाजोरिया, विनीत कुमार सहित अन्य युवाओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।

मौके पर झामुमो महानगर समिति के अध्यक्ष राकेश सिंह रॉकी ने कहा कि झामुमो हमेशा युवाओं को संगठन में आगे बढ़ने का अवसर देता रहा है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति संगठन की रीढ़ है और युवाओं की भागीदारी से झामुमो को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी। वहीं महानगर कोषाध्यक्ष हरि मोहन कन्धवे, संजय वर्मा, रूपेश रजक एवं बढ़न वर्मा पार्टी में शामिल युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं का झामुमो से जुड़ना संगठन के लिए नई ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से पार्टी को वार्ड स्तर पर और अधिक मजबूत करने में मदद मिलेगी।

sawad sansar

वहीं झामुमो की सदस्यता ग्रहण करने वाले दीपक शर्मा सहित अन्य युवाओं ने कहा कि वे झारखंड मुक्ति मोर्चा की विचारधारा एवं झारखंड के जल-जंगल-जमीन, स्थानीय लोगों के अधिकार तथा जनहित के मुद्दों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर संगठन से जुड़े हैं। उन्होंने पार्टी की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.