Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

वर्षो बाद हुए चुनाव के बाद आईएमए ने मनाया पहला पदस्थापना समारोह

नगर विकास मंत्री हुए समारोह में शामिल, कहा गिरिडीह के लिए कुछ बेहतर कर सकते है आईएमए पदाधिकारी

180

गिरिडीह। वर्षो बाद हुए गिरिडीह आईएमए के चुनाव के बाद पहला पदस्थापना समारोह रविवार को अशोका इंटरनेशनल में मनाया गया। समारोह में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार, आईएमए के स्टेट प्रेसिडेंट डॉक्टर रामसागर सिंह, स्वास्थ्य विभाग के रीजनल डायरेक्टर डॉक्टर सिद्धाथ सन्याल के अलावे आईएमए के कई पदाधिकारियो ंने शिरकत की। इस मौके पर अतिथियों के अलावे गिरिडीह आईएमए के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉक्टर रियाज अहमद, सचिव डॉक्टर रितेश सिन्हा, उपाध्यक्ष डॉक्टर बरनवास हेम्ब्रम और कोषाध्यक्ष डॉक्टर नूतन लाल सहित अन्य पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि गिरिडीह आईएमए को समाजिक कार्य बढ़ाने कि जरूरत है, क्योंकि गिरिडीह ने डॉक्टरों को काफी कुछ दिया है। इस दौरान उन्होंने जिले के बेसहारा बच्चों के लिए आईएमए को आगे आकर कुछ बेहतर करने का सुझाव देते हुए कहा कि ऐसे कार्य किए जाते है तो निश्चित तौर पर गिरिडीह आईएमए काफी प्रगति करेगा।

sawad sansar

समारोह में डॉक्टर एस. के डोकनिया, नीरज डोकानिया, डॉक्टर विकास लाल, डॉक्टर अरविन्द कुमार, डॉक्टर उत्तम जालान, डॉक्टर मनीसा जालान, डॉक्टर सर्जना शर्मा, डॉक्टर अशोक कुमार, डॉक्टर विनय गुप्ता, डॉ विकास केडिया समेत कई डॉक्टर मौजूद थे।

Comments are closed.