Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

वर्षों से अवैध तरीके से चल रही पचम्बा की मशहूर पूनम बेकरी पर खाद्य विभाग का छापा, कायदे कानूनों को ताक पर रख चलायी जा रही थी बेकरी

पकड़ी गई भारी अनियमितता, 50 हज़ार जुर्माना के साथ बेकरी को किया सील, जांचोपरांत आगे भी होगी कार्रवाई

0 260

गिरिडीह : जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती लगातार जारी है। मिलावटी और अवैध खाद्य कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को विभाग की टीम ने खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजा कुमार के नेतृत्व में पचम्बा के बरतर कालीमंडा के पास संचालित पूनम बेकरी पर औचक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बेकरी में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि जांच के क्रम में पाया गया कि पूनम बेकरी पिछले कई वर्षों से अवैध रूप से संचालित है। बेकरी के पास आवश्यक एफएसएसएआई (FSSAI) लाइसेंस नहीं था, जो खाद्य पदार्थों के निर्माण और बिक्री के लिए अनिवार्य है। बिना लाइसेंस के उत्पादन और बिक्री करना खाद्य सुरक्षा अधिनियम का सीधा उल्लंघन है।

 

sawad sansar
वर्षों से अवैध तरीके से चल रही पचम्बा की मशहूर पूनम बेकरी पर खाद्य विभाग का छापा
वर्षों से अवैध तरीके से चल रही पचम्बा की मशहूर पूनम बेकरी पर खाद्य विभाग का छापा

 

छापेमारी के बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बेकरी संचालक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही बेकरी परिसर में साफ-सफाई की कमी, कच्चे माल की गुणवत्ता और उत्पादन प्रक्रिया में खामियां भी पाई गईं, जिस पर संचालक को सख्त चेतावनी दी गई और फिलहाल बेकरी को बंद कर दिया गया है.

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले भर में इस तरह की छापेमारी आगे भी जारी रहेगी। बिना लाइसेंस, मिलावटी या अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य सामग्री तैयार करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि वे लाइसेंस रहित या संदिग्ध खाद्य प्रतिष्ठानों की जानकारी प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध खाद्य कारोबारियों में डर का माहौल है, जबकि आम उपभोक्ताओं ने खाद्य सुरक्षा विभाग की इस पहल का स्वागत किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.