Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

वंचित अधिकार पार्टी ने धनवार में चलाया सदस्यता अभियान

दर्जनों लोगों ने ग्रहण किया सदस्यता

0 803

 

गिरिडीह

sawad sansar

गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड के गोरहंद पंचायत में उमेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में वंचित अधिकार पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान पंचायत के दर्जनों लोगों ने पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया। इसके पश्चात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा सभी लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाया गया।
मौके पर उपस्थित श्री गुप्ता ने कहा कि हमें बेहतर झारखंड बनाना है, इसके लिए गांवों को सशक्त होना पड़ेगा। उन्होंने राशन डीलरों को आगाह किया कि वह गरीबों का हक ना मारे एवं उनके हिस्से का अनाज उन्हें अवश्य मुहैया करवाए। नहीं तो वंचित अधिकार पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।
मौके पर पार्टी के कमलेश कुमार मौजूद थे। वहीं पार्टी में उमेश कुमार गुप्ता के अलावा शंकर साव, नंदू साव, चंदन साव, इतवारी साव, पवन साव, उमेश साव, जगन्नाथ साव, संदीप साव, नितेश साव, करण कुमार, हीरालाल साव, मुनिया देवी, पिंकी देवी, मतिया देवी, सरिता देवी, पार्वती देवी, बसमतिया देवी, संजू देवी, ललिता देवी सहित दर्जनों महिला पुरुष शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.