लोकसभा चुनाव को लेकर झामुमो प्रत्याशी मथुरा महतो ने नगर कमिटी के साथ की बैठक
बूथ स्तर पर कमिटी को मजबुत करने का किया अहवान, कहा भाजपा को सत्ता से उखाड़ने का आ गया है समय


गिरिडीह। लोकसभा चुनाव को लेकर झामुमो के जिला कार्यालय में गिरिडीह लोकसभा प्रत्याशी मथुरा महतो पहुंचे और नगर कमिटी के साथ बैठक की। बैठक में गिरिडीह लोकसभा के झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के अलावे जिला अध्यक्ष संजय सिंह, शहनवाज अंसारी, गौरव दास, नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह, बृजमोहन तुरी सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक के दौरान मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव में नगर कमिटी की भूमिका को लेकर चर्चा की गई।
इस दौरान मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि पार्टी के तरफ से एक से दो दिन के अंदर नामांकन की घोषणा भी कर दी जायेगी। कहा कि सभी साथी बूथ समिति को मज़बूत कर ले समय आ गया है भाजपा को उखाड़ फेंकने का। कहा कि सब बूथ स्तर पर बैठक कर लोगो को जोड़े, लोगो के बीच जाये और लोगो को बताये कि इस बार मोदी सरकार अगर आयेगी तो आपका संविधान आपका लोकतंत्र को नहीं बचने दिया जायेगा।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि जिस तरह से केंद्र की मोदी सरकार तानाशाही रवैया अपनाये हुए है वो अगर इस बार सत्ता में आई तो लोकतंत्र को समाप्त करने की कोशिश करेगी। कहा कि अगर इस बार कोई कमी इस लोकतंत्र बचाव अभियान में करेंगे तो हमलोग लोकतंत्र को खो देंगे।

Comments are closed.