Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

रोड शो की अनुमति रद्द होने से नाराज भाजपा नेता विनोद सिन्हा ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी

प्रशासन पर लगाया राजनीतिक दबाव में कार्रवाई का आरोप, कहा सनातन विरोधी है हेमंत सरकार की प्रशासन

0 14

गिरिडीह। भाजपा नेता विनोद सिन्हा द्वारा आयोजित जोहार अभिनंदन वंदन यात्रा के लिए प्रस्तावित रोड शो की अनुमति को अंतिम समय पर रद्द किए जाने को लेकर गिरिडीह में राजनीतिक विवाद गहरा गया है। रोड शो की अनुमति को रद्द किए जाने से नाराज भाजपा नेता विनोद सिन्हा ने न सिर्फ जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार पर सत्ता के दबाव में कार्रवाई कराने का आरोप लगाया है, बल्कि मामले को लेकर उन्होंने न्यायालय जाने की भी चेतावनी दी है। मंगलवार को प्रेसवार्ता करते हुए उन्होंने हेमंत सरकार पर सनातन विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के साथ साथ उनका प्रशासनिक महकमा भी सनातन विरोधी है।

मनोज तिवारी और सौंदर्या शर्मा के रोड शो की थी तैयारी, झंडा मैदान में किया नुक्कड़ सभा

sawad sansar

विदित हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और कार्यकाल के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा नेता विनोद सिन्हा के द्वारा आयोजित जोहार अभिनंदन वंदन यात्रा में भाजपा सांसद सह भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी और अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा गिरिडीह पहुंचे थे। यात्रा के तहत शहर में रोड शो होना था, लेकिन अचानक से जिला प्रशासन के द्वारा रोड शो के कार्यक्रम को स्थगीत कर दिया गया। जिसके बाद उन्होंने झंडा मैदान में नुक्कड़ सभा आयोजित कर अपना विरोध दर्ज कराया था।

प्रेसवार्ता कर सरकार और प्रशासन पर साधा निशाना

मामले को लेकर भाजपा नेता विनोद सिन्हा ने प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार और जिला प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि रोड शो की अनुमति रद्द करने का फैसला राजनीतिक दबाव में लिया गया है। उनके अनुसार, इस तरह की कार्रवाई से प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं। कहा कि उन्होंने पूर्व में बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम की अनुमति को लेकर हुए विवाद का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बार-बार अंतिम समय पर कार्यक्रमों की अनुमति को लेकर ऐसी स्थिति उत्पन्न होना गंभीर विषय है। उन्होंने इस दौरान कई बार कहा कि हेमंत सरकार के साथ साथ उनका प्रशासन भी पूरी तरह से सनातन विरोधी हो गए है।

‘चुप नहीं बैठेंगे, न्यायालय में देंगे चुनौती’

विनोद सिन्हा ने साफ शब्दों में कहा कि रोड शो की अनुमति रद्द किए जाने के मामले को कानूनी तरीके से चुनौती दी जाएगी। उन्होंने घोषणा की कि वह जल्द ही न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे और इस कार्रवाई के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। भाजपा नेता के इस रुख के बाद रोड शो की अनुमति रद्द किए जाने का मामला अब राजनीतिक विरोध के साथ-साथ कानूनी चुनौती की दिशा में भी बढ़ता दिखाई दे रहा है।

प्रेसवार्ता में थे मौजूद

प्रेसवार्ता में भाजपा नेता नवीन सिन्हा, पूर्व नगर अध्यक्ष हरबिंदर सिंह बग्गा, प्रकाश श्रीवास्तव, रितेश सिन्हा, पूर्व मुखिया मनोज शर्मा समेत कई अन्य भाजपा नेता और समर्थक मौजूद थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.