Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

रास्ते विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी व डंटे

दोनों पक्ष से दर्जन भर लोग हुए घायल, जांच में जूटी पुलिस

99

गिरिडीह। जिले के देवरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रतोईया गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे व ईंट पत्थर चले। कुछ देर के लिए गांव का उक्त विवादित स्थल रणभूमि के रूप में तब्दील हो गया। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों से 13 लोग घायल हो गए। जिसमें महिला, पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजने के साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि यह विवाद रास्ते को लेकर लगभग एक माह पूर्व शुरू हुआ था। इस रास्ते पर सैकड़ों वर्ष से पूरे गांव के लोग आवागमन करते थे, किंतु कुछ लोग इसे अपना निजी जमीन बता कर बाउंड्री करने के प्रयास करने लगे। जिसे रोकने के कारण ही विवाद उत्पन्न हुआ है। बताया जाता है कि घटना में 50 वर्षीय किशोरी राम, 49 वर्षीय अशोक राम, 15 वर्षीय चंचल कुमारी, 40 वर्षीय टिंकू देवी, 60 वर्षीय डोमन राम, 50 वर्षीय किरण देवी, 55 वर्षीय सुशीला देवी, 26 वर्षीय बबलू राम, 45 वर्षीय गणेश राम, 25 वर्षीय बच्चू राम, 40 वर्षीय सुनीता देवी, 30 वर्षीय राजेश कुमार राम समेत कुल 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है।

Comments are closed.