राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए प्रधान डीजे ने की बैठक
न्यायिक पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, 30 सितंबर तक व्यवहार न्यायालय में चलेगा अभियान


गिरिडीह। गिरिडीह व्यवहार न्यायलय में चल रहे राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष मार्तण्ड प्रताप मिश्र की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में व्यवहार न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए सभी न्याययिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बताया गया कि राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं सुप्रीम कोर्ट मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति (डब्च्ब्) के निर्देशानुसार, झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में संचालित हो रहा है। इस अभियान के माध्यम से न्यायिक प्रक्रिया को सरल, तेज़ और विवादमुक्त बनाने की पहल की गई है। बैठक के दौरान डालसा सचिव मोहम्मद सफदर अली नैयर ने इस बाबत विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आम जनता को भी इस अभियान से जुड़कर लाभ उठाना चाहिए।

Comments are closed.