Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

रामनवमी पर्व के मद्देनजर सदर एसडीएम व एसडीपीओ ने शहर का किया निरीक्षण, ड्रोन कैमरे का हुआ मार्कड्रिल

आमजनों से रामनवमी पर्व आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील, डीजे पर रहेगी पूरी तरह से पाबंदी

0 18

गिरिडीह। रामनवमी पर्व के मद्देनजर विधि व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पुरी तरह से गंभीर है। रामनवमी पर्व शांतिपूर्वक वातावरण और आपसी सौहार्द के साथ मनाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा हर संभव उचित प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विस्पुते व एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्रोन कैमरे का मार्कड्रिल भी हुआ। संवेदनशील स्थानों के घर के छतों को ड्रोन कैमरे से खंगाला गया। देखा गया कि किसी घर के छत पर कोई आपत्तिजनक समान का स्टॉक तो नहीं है। वहीं क्विक रिस्पांस टीम के पुलिस जवान भी इस दौरान संवेदनशील स्थानों के घर के छतों में ड्रोन कैमरे से सर्च ऑपरेशन करते दिखे।

मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विस्पुते व एसडीपीओ जीतवाहन उरांव लोगों से रामनवमी पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील। साथ ही उन्होंने रामनवमी पर्व को लेकर सभी आमजनों को शुभकामनाएं और बधाई दी है। उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि हम सभी एक दूसरे के भावनाओं का सम्मान और आदर करें। रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्वक माहौल में मनाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि इस पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतेज़ाम किए गए हैं। ताकि किसी भी श्रद्धालु को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत ने उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि रामनवमी के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह से रोक रहेगा। किसी सूरत में डीजे नहीं बजने दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.