रजरप्पा में हुआ अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद झारखंड प्रांतिय बैठक, कई बिन्दुओं पर हुई चर्चा
रविशंकर पाण्डेय को मिला अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद झारखंड के प्रांत मंत्री दायित्व, रितेश पांडेय बने धनबाद जिलाध्यक्ष

गिरिडीह। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद झारखंड प्रांत की एक महत्वपूर्ण बैठक रामगढ़ रजरप्पा मंदिर में हुई। बैठक मेें संगठन विस्तार, राष्ट्रीय बजरंग दल, राष्ट्रीय महिला परिषद प्रांत प्रशिक्षण वर्ग, हनुमान चालीसा केंद्र का लक्ष्य एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विशेष चर्चा की गई। इस दौरान संगठन विस्तार करते हुए गिरिडीह के रविशंकर पाण्डेय को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद झारखंड के प्रांत मंत्री बनाए गए। वहीं रितेश पांडेय को धनबाद विभाग अध्यक्ष, पंकज कुमार पांडेय को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद गिरिडीह जिला के महामंत्री तथा पंकज कंधवे को जिला मंत्री का दायित्व दिया गया।
बैठक में झारखंड के अन्य जिलों के पदाधिकारियों के अलावे गिरिडीह से राष्ट्रीय बजरंग दल जिला मंत्री शुभम झा, राष्ट्रीय महिला परिषद जिला अध्यक्ष पूनम सिन्हा, जिला मंत्री शिवानी शर्मा, हिंदू हेल्प लाइन जिला मंत्री बसंत सिंह, राष्ट्रीय मजदूर परिषद जिला अध्यक्ष अजय देव, जिला महामंत्री राजेंद्र रवानी, ॐ श्री परिवार जिला अध्यक्ष रौनक मिश्रा उपस्थित थे।
