मोदी सरकार की मजदूर विरोधी नीतियो के खिलाफ राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने को लेकर माले ने की बैठक
19 मई को मशाल जुलूस व 20 मई को होगा चक्का जाम


गिरिडीह। सदर प्रखंड के महुआटांड़ में भाकपा माले की एक बैठक असंगठित मजदूर मोर्चा का अध्यक्ष किशोर राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में माले नेता राजेश सिन्हा, कन्हाई पांडेय, मसूदन कोल, राजकुमार राय सहित काफी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक के दौरान मुख्य रूप से मोदी सरकार की मजदूर विरोधी नीतियो के खिलाफ राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान मुफ्फसिल एरिया में 19 मई को मशाल जुलूस निकालने और 20 मई को चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया।
बैठक के दौरान माले नेता राजेश सिन्हा और असंगठित मजदूर मोर्चा सचिव कन्हाई पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा सार्वजनिक संपदाओं, उद्योगों और सेवाओं का अडाणीकरण, मजदूरों के अधिकारों को छीनकर कॉरपोरेट गुलामी के लिए लेबर कोड थोपना, मजदूरों की छंटनी, नौकरी के नाम ठेका मजदूरी, अनुबंध के नाम पर बेगारी और बेरोजगारी, किसानों की उपज और जमीन को हड़पने के लिए कॉरपोरेट कृषि नीति, शिक्षा का निजीकरण किया जा रहा है। जिसके खिलाफ 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल आहुत है। जिसका असर गिरिडीह जिले में भी देखने को मिलेगा। कहा कि गिरिडीह के मजदूरों के साथ फैक्ट्री मालिक का व्यवहार बेहतर नहीं है, मजदूरों को एकत्रित होने की जरूरत है भाकपा माले लगातार मजदूरों के साथ खड़ा है।

बैठक में लखन कोल, पवन यादव, मदन साव, भीम कोल, मोहन कौल, सुनील ठाकुर, पवन यादव, राजन तुरी, दिलचंद कोल, प्रसादी राय, सकलदेव कोल, मुलिया देवी, धनेश्वर कोल, रंजीत राय, स्वाति देवी, सावित्री देवी, कर्मी देवी सहित काफी संख्या में उपस्थित थे।

Comments are closed.