माहुरी छात्रावास से निकली माँ मथुरासिनी की भव्य शोभा यात्रा, सैकड़ों की संख्या में हुए लोग शामिल

गिरिडीह | शहर के भंडारीडीह स्थित माँ मथुरासिनी छात्रावास सह मंदिर प्रांगण से मंगलवार को माहुरी वैश्य मंडल के द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें भक्ति और उत्साह का सैलाब उमड़ पड़ा। गिरिडीह मंडल अध्यक्ष अरुण गुप्ता, सचिव अजय गुप्ता, अशोक गुप्ता, आलोक गुप्ता और प्रभात गुप्ता, मंडल महिला अध्यक्ष सुमन भदानी, मंडल युवा अध्यक्ष के मार्गदर्शन और नेतृत्व में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में काफी संख्या में समाज की महिलाएं और युवतियों सहित पुरुष शामिल हुए।
शोभा यात्रा मंदिर प्रांगण से निकलकर शहर के टावर चौक, शिव मोहल्ला, गद्दी मोहल्ला, बड़ा चौक और मकतपुर, शांतिभवन रोड से होते हुए वापस माहुरी छात्रावास पहुंची । जहाँ विशेष पूजा-अर्चना के बाद इसका विधिवत समापन हुआ। इस आयोजन में प्रदीप जी संगठन मंत्री का विशेष योगदान रहा।


शोभायात्रा को सफल बनाने में पूर्व नप अध्यक्ष पूनम प्रकाश, पूर्व नप उपाध्यक्ष प्रकाश सेठ, उमाशंकर चरणपहाड़ी, राजकुमार चारणपहाड़ी, अशोक वैश्यकियार, उमेश माथुर, गोपालदास भदानी, राजेन्द्र तरवे, संजय भदानी, नवीन कुमार, नवीन सेठ, मनीष गुप्ता, आकाश, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि हब्लू गुप्ता सहित समाज के अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।
