Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

धनबाद में पत्रकारों पर हुए हमले के विरोध में गिरिडीह प्रेस क्लब ने किया प्रदर्शन

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ ही पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग

544

गिरिडीह। एक के बाद एक पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमले से जहां एक ओर पत्रकार असुरक्षित महसूस कर रहे है वहीं पत्रकारों में आक्रोश भी पनप रहा है। बुधवार को धनबाद में पत्रकारों पर कांग्रेस के लोगों द्वारा किए गए हमले के विरोध में शुक्रवार को गिरिडीह प्रेस क्लब की ओर से अध्यक्ष राकेश सिन्हा और महासचिव अरविंद कुमार के नेतृत्व में टॉवर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संघ के लोगों ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और पत्रकारों पर हमला करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान पत्रकारों ने पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, पत्रकारों पर हो रहे हमले को बंद करने, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने सरीखे नारे लगाते हुए आवाज बुलंद किए।

मौके पर अध्यक्ष राकेश सिन्हा एवं महासचिव अरविंद कुमार ने कहा कि पत्रकारों पर हमला करने वाले दोषियों को पार्टी से निष्कासित करे और पुलिस अविलंब आरोपियों को गिरफ्तार करे। कहा कि गिरिडीह, धनबाद सहित अन्य जगहों पर भी पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द से जल्द बनाकर लागू करना चाहिए।

sawad sansar

प्रदर्शन में पत्रकार लक्ष्मी अग्रवाल, अविनाश सिन्हा, सूरज सिन्हा, प्रवीण राय, मिथलेश सिंह, सुनील मंथन शर्मा, ज्ञान ज्योति, अमरनाथ सिन्हा, विनोद शर्मा, श्रीकांत सिंह, प्रकाश श्रीवास्तव, मो. चांद, योगेश्वर दास, लोकनाथ सहाय, नीरज कुमार, सुरेंद्र यादव, विनोद कुमार, अजीत कुमार, पप्पू कुमार, संदीप वर्णवाल, नयन पटेल सहित अन्य कई पत्रकार शामिल थे।

ITI

Comments are closed.