Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

माले ने औद्योगिक क्षेत्र में किया प्रतिवाद मार्च और आमसभा का आयोजन

बालमुकुंद के जीएम द्वारा माले कार्यकर्ताओं पर किए गए मुकदमें को बताया फर्जी, कहा एक बार फिर प्रदुषण के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

0 26

गिरिडीह। औद्योगिक क्षेत्र के टुंडी रोड स्थित महुवाटांड़ मोड के पास मैदान में माले और असंगठित मजदूर मोर्चा ने बालमुकुंद के जीएम और और मैनेजमेंट द्वारा माले कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमा करने का आरोप लगाते हुए आम सभा व प्रतिवाद का आयोजन किया गया। आम सभा प्रतिवाद मार्च में सैकड़ों महिला पुरुष शामिल थे। आम सभा में राजधनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव, जिला सचिव अशोक पासवान, किसान नेता पूरन महतो, नगर सचिव सह जिला कमिटी के सदस्य राजेश सिन्हा, असंगठित मजदूर मोर्चा के कन्हाई पांडेय, माले नेता मेहताब अली मिर्जा, शंकर पांडेय, अजीत राय और रामलाल मुर्मू शामिल हुए और माले कार्यकर्ताओं में हुए फर्जी मुकदमे की निंदा की।

sawad sansar

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि उक्त मामले को लेकर विधानसभा में आवाज उठाने की जरूरत है। इस क्षेत्र में प्रदूषण बहुत बड़ा मुद्दा है। क्षेत्र के किसान, मजदूर, युवा, महिलाओं को इस समस्या के खिलाफ एकजूट होने की आवश्यकता है। कहा कि माले और असंगठित मजदूर मोर्चा ही इसकी लड़ाई लड़ सकता है। इसलिए तमाम गिरिडीह वासियों को लाल झंडे पर विश्वास भी बढ़ाना होगा। कहा कि मै जब विधायक था तो इस क्षेत्र में जांच करने के लिए विधानसभा की टीम आई थी। आवाज भी उठाया था तो उस समय सुधार हुआ था, फिर से बड़े आंदोलन और बड़ी गोलबंदी की आवश्यकता है।

सभा में हिमांशु शेखर सिंह, मसूदन कोल्ह, लखन कोल्ह, भीम कोल्ह , सुनील कोल्ह, धनेश्वर कोल्ह, किशोर राय ,पवन यादव, दीपक गोस्वामी, वीरेंद्र चौधरी, भिखारी राय ,नवीन पांडे, सनातन साहू ,अरविंद टुडू, संजय पुरी ,सकलदेव कोल्ह, रंजीत राय ,दिलचंद कोल्ह, हुबलाल राय पप्पू दास, पार्वती देवी, नेहा कुमारी, वीणा देवी, एकराम,मंजु देवी, छबिया देवी के साथ बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए। वहीं मंच संचालन पवन यादव ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.