Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

माले की स्थाई कमिटी की बैठक में सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों को लेकर हुई चर्चा

9 जुलाई को मजदूरो के सवालों पर वाम दलों के ट्रेड यूनियन के देश व्यापी हड़ताल में भाकपा माले होगी शामिल: विनोद सिंह

12

गिरिडीह। भाकपा माले स्थाई कमिटी की एक बैठक गुरुवार को जिला सचिव कॉमरेड अशोक पासवान की अध्यक्षता में पार्टी जिला कार्यालय पपरवाटांड में हुई। बैठक में उपस्थित पूर्व विधायक विनोद सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर विरोध करने की जरूरत है। प्रवासी मजदूरो के साथ लगातार ज्याददाती हो रही है। इसको लेकर केंद्र सरकार को कानून बनाने की आवश्यकता है। विधानसभा में इस विषय को लेकर आवाज बुलंद करने की जरूरत है। कहा कि मजदूर विरोधी कानून के विरोध में वाम दलों के ट्रेड यूनियन के आवाहन पर आगामी 9 जुलाई को देश व्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए पूरे जिले में व्यापक तैयारी की जा रही है।

बैठक के दौरान जिला सचिव अशोक पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूर विरोधी नीति लगातार ला रही है जिसका भाकपा माले विरोध करता है। इस दौरान एपवा नेत्री जयंती चौधरी ने कहा कि गिरिडीह शहरी और मुफ्फसिल इलाकों के साथ साथ पीरटांड़ इलाको में महिला संगठन को बढ़ाने की आवश्यकता है। वहीं माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि गिरिडीह फैक्ट्री इलाकों में 70 प्रतिशत मजदूर राज्य के बाहर के रखे जाते है, जिसे रोकने की जरूरत है।

बैठक को मुख्य रूप से स्थाई कमिटी के परमेश्वर महतो, पूरण महतो, मुस्तकीम अंसारी, जयंती चौधरी, मीना दास. सीताराम सिंह, कयूम अंसारी, मनोवर हसन बंटी, रीतलाल वर्मा, भोला मंडल, लालमणि यादव, कन्हाई पाण्डेय सहित अन्य सदस्यों ने संबोधित किया।

Comments are closed.