महेशलुंडी पंचायत में समारोहपूर्वक मनाया गया झारखंड स्थापना दिवस एवं बिरसा मुंडा जयंती
समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम, शांति और विकास को आगे बढ़ाएं: शिवनाथ

गिरिडीह। महेशलुंडी ग्राम पंचायत में भगवान बिरसा मुंडा जयंती के साथ ही झारखंड स्थापना के रजत जयंती समारोह काफी उत्साह और पारंपरिक तरीके के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत के मुखिया शिवनाथ साव ने धरती आबा बिरसा मुंडा की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित करते हुए की। कार्यक्रम में पंचायत के जनप्रतिनिधि, जेएसपीएलएस की दीदी, सखी मंडल, निःशुल्क शिक्षा केंद्र के शिक्षक व बच्चे, झारखंड आंदोलनकारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे। समारोह के दौरान जेएसपीएलएस की दीदियों और निःशुल्क शिक्षा केंद्र महेशलुंडी के बच्चों झारखंडी संस्कृति पर आधारित नाटक, नृत्य और गीत की प्रस्तुतति की गई। जिनमें संस्कृति, संघर्ष और समुदाय की भावना को सुंदर तरीके से प्रदर्शित किया गया। इस दौरान जेएसपीएलएस की सखी मंडल द्वारा उपस्थित सभी लोगों को “सुंदर समाज और सामुदायिक एकता के निर्माण” की शपथ भी दिलाई।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया शिवनाथ साव ने झारखंड के इतिहास, इसके आंदोलनकारी नायकों और बिरसा मुंडा के त्याग को याद किया। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम समाज में प्रेम, शांति, भाईचारा और विकास की सोच को आगे बढ़ाएँ। उन्होंने कहा कि झारखंड की ताकत इसकी संस्कृति, महिलाएँ, युवा और ग्रामीण समुदाय की एकता है, और इसी भावना से राज्य आगे बढ़ सकता है।
कार्यक्रम में जेएसपीएलएस की बसंती देवी, सरिता मुर्मू, उर्मिला शीला, वर्षा, सरिता शर्मा, चंचला देवी आदि मौजूद थी। इस दौरान झारखंड आंदोलनकारी भोला प्रसाद, उप मुखिया – रमेश कंधवे, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि जगत कुमार पासवान, सागर कुमार, जगदीश दास, निरूशुल्क शिक्षा केंद्र के शिक्षक सुमित कुमार, समाजसेवी बासुदेव दास और अनुप साव, अमरनाथ सिन्हा, ओमकार पासवान तथा पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि सौरभ कुमार उपस्थित थे।

