Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

महिला राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

तीन स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक पर जमाया कब्जा, पदाधिकारियों ने दी बधाई

0 112

गिरिडीह। बोकारो के गुरुगोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल में पहली बार आयोजित दो दिवसीय महिला राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह से गए प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गिरिडीह का नाम रौशन किया है। प्रतियोगिता में गिरिडीह से कुल आठ महिला खिलाड़ी शामिल हुए थेख् जिसमें से सात प्रतिभागियों ने अपने नाम पदक करने में कामयाब रहे। विजेता प्रतिभागियों के गिरिडीह लौटने पर राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराने के लिए गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष सुमीर शर्मा, उपाध्यक्ष सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, संरक्षक पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहबादी, महासचिव अमित स्वर्णकार के अलावे संघ के अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि 27 से 29 दिसंबर तक बोकारो के गुरुगोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल में प्रथम महिला राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें पूरे भारत के 19 राज्यों से 900 महिला ताइक्वांडो के खिलाड़ी भाग लेने आई हुई थी। प्रतियोगिता में गिरिडीह से भी कोच आकाश कुमार स्वर्णकार के साथ 8 प्रतिभागी शामिल हुई थी। कहा कि हमेशा की तरह इस बार भी गिरिडीह के खिलाड़ियों ने अपने कौशल का लोहा मनवाते हुए 8 में से 7 खिलाड़ी पदक अपने नाम करने में कामयाब रही। प्रतिभागिता के दौरान ज्योति राज, सोनाक्षी कुमारी, आयशा विंत अफजल ने स्वर्ण पदक पर कब्जा करने में सफल रही। वहीं साक्षी कुमारी, अंजुम आरा और शिवानी कुमारी ने रजत पदक अपने नाम किया। जबकि तनीषा आर्य ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.