Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

मध्य विद्यालय दुधीतांड़ में इनर व्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह ने किया आत्मरक्षा कक्षा का उद्घाटन

विद्यालय की छात्राओं को एक माह तक दी जायेगी आत्मरक्षा को लेकर प्रशिक्षण

471

गिरिडीह। बेंगाबाद के दुधीतांड़ में संचालित मध्य विद्यालय में इनर व्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन ने एक माह की आत्मरक्षा कक्षा का उद्घाटन किया। यह कक्षा 6वीं, 7वीं और 8वीं कक्षा की लगभग 200 छात्राओं के लिए आयोजित की गई है। जिसे ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षक करण कुमार द्वारा संचालित किया जाएगा। इस दौरान क्लब की सचिव राखी झुनझुनवाला ने छात्राओं के बीच सेनेटरी पैकेट्स कीट का भी वितरण किया।

मौके पर मौजूद डॉ. रश्मि शर्मा, क्लब की पीडीसी पूनम सहाय, अध्यक्ष सोनाली तरवे, सचिव राखी झुनझुनवाला सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि बच्चों को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कहा कि विशेषकर छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ शरीरिक रूप से भी मजबूत होना जरूरी है ताकि वे अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें। मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका चांद व सुनीता ने इस आयोजन के लिए अपनी प्रसन्नता और आभार व्यक्त किया।

sawad sansar

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की उपाध्यक्ष कविता राजगढ़िया, कोषाध्यक्ष स्मृति आनंद, रश्मि गुप्ता, मनीषा कपीस्वे, किरण बर्णवाल, रिया अग्रवाल, संगीता सिंह के साथ-साथ विद्यालय के सभी शिक्षकों का योगदान रहा।

Comments are closed.