मतगणना कार्य में प्रतिनियुक्त मतगणना सहायक एवं मतगणना पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

गिरिडीह। आगामी नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 में मतगणना कार्य में प्रतिनियुक्त मतगणना सहायक एवं मतगणना पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से हनी हॉली ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल प्रथम जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों के द्वारा 255 कर्मियों को उनके लिए राज्य निर्वाचन आयोग, राँची द्वारा निर्धारित कार्यों एवं दायित्वों का विस्तारपूर्वक विशेषज्ञ बताया गया। सभी को मतगणना हॉल के प्रोटोकॉल एवं प्रपत्र 19 भाग-1 का डेमों प्रदान किया गया। साथ ही वैध अवैध मतपत्रों के बारे में फ्लैक्स के माध्यम से विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व प्रशिक्षण कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी-सह-जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज कर रहे थे। वहीं प्रशिक्षण का निरीक्षण सदर अनुमण्डल पदाधिकारी श्रीकांत विस्पुते कर रहे थे। प्रशिक्षण कोषांग संचालन में विजयेन्द्र सेठ, राम सिंह एवं आलोक कुमार ने सहयोग प्रदान किया। मास्टर ट्रेनर के रूप में रामदेव वर्मा, प्रणय मिश्रा, मनोज तिवारी, फैजुल हक सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
