भारत स्वाभिमान ने नव वर्ष के मौके पर मनाया महिला दिवस, किया दीप यज्ञ
योग क्लास के तीन वर्ष पूरे होने पर निकाली रैली


गिरिडीह। भारत स्वाभिमान न्यास व पतंजली परिवार के द्वारा सर जेसी बॉस स्कूल में नियमित योग क्लास के तीन वर्ष पूरे होने, महिला दिवस और नव वर्ष के मौके पर पुराना जेल मंदिर में पूजा अर्चना की गई। साथ ही इस मौके पर रैली निकालकर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य योग शिक्षिका सपना राय के द्वारा दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में योग साधकों ने भाग लिया। वहीं योग शिक्षिका पुष्पा शक्ति, ममता कांधवे, अजय पाठक, चंद्रहास के द्वारा दीप यज्ञ किया गया।
मौके पर योग शिक्षिका पुष्पा शक्ति व पतंजली परिवार के जिला संयोजक नविनकांत सिंह ने बताया कि नव वर्ष के उपलक्ष्य में पतंजलि परिवार द्वारा महिला दिवस मनाया गया। वहीं निःशुल्क योग क्लास के भी तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में जोशी कुमारी, ममता सिंह, जुम्मा चौधरी, नीतू देवी, सीमा लाल, आशा चौरसिया, अनिता कुमारी, लता गुप्ता, पिंकी खेतान, रीना देवी, सुमन केडिया, निर्मला देवी, बेबी देवी, मिनी सिंह, मधुलता पूनम राय, शीला देवी सहित काफी संख्या में महिलाएं व पुरूष शामिल हुए।

Comments are closed.