भारतीय नववर्ष के मौके पर गिरिडीह में निकली स्वर्वेद शोभा यात्रा, गूंजे ‘सद्गुरु’ के जयघोष महापौर प्रमिला मेहरा हुई शामिल, लोगों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

गिरिडीह। भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत 2083 के पावन मौके पर विहंगम योग संत समाज के द्वारा गुरुवार को शहर में भव्य स्वर्वेद शोभा यात्रा निकाली गई। आध्यात्मिक आयोजन ने पूरे शहर को भक्तिमय ऊर्जा से सराबोर कर दिया। शोभा यात्रा की शुरूआत झंडा मैदान से सद्गुरु की पूजा-अर्चना एवं वंदना के साथ की गई। भजन-कीर्तन एवं आध्यात्मिक नारों के साथ शोभायात्रा चंदौरी रोड, कालीबाड़ी होते हुए नेताजी चौक पहुंची, जहां मार्ग भर श्रद्धालुओं की आस्था और अनुशासन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने स्वर्वेद के पवित्र ग्रंथ को अपने सिर पर धारण कर श्रद्धा, समर्पण एवं भक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।
शोभायात्रा में शामिल हुई नगर निगम गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा कहा कि “स्वर्वेद शोभा यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जागृत करने का एक सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन लोगों को आत्मिक उन्नति, नैतिक मूल्यों और सामाजिक एकता की ओर प्रेरित करते हैं। वहीं अन्य वक्ताओं ने कहा कि विहंगम योग कोई साधारण साधना नहीं, बल्कि ऋषियों द्वारा प्रदत्त एक दिव्य ब्रह्म विद्या है, जो मनुष्य को आत्मबोध की दिशा में अग्रसर कर उसे जीवन के उच्चतम आध्यात्मिक शिखर तक पहुंचाती है।


शोभायात्रा में अमित भदानी, अरुण गुप्ता, डॉ. रामजी सिंह, अनिरुद्ध राम, डॉ. रमेश राम, मोतीलाल जी, नीरज गुप्ता, सुधांशु कुमार, संतोष कुमार, प्रभात कुमार, डॉ. आनंद कुमार, सुजय भदानी, अवधेश कुमार, तालो महतो, विक्की बरनवाल, विशाल कुमार, उमाशंकर चरण पहाड़ी, अशोक वैशाखियार, राजकुमार चरण पहाड़ी, नवीन गुप्ता, बसंती देवी, निशी कुमारी, रेखा गुप्ता, पुष्पा देवी, स्मृति भदानी, गीता भदानी, पार्वती देवी, शारदा देवी सहित कई श्रद्धालु एवं गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।
