Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

नामांकन के बाद चुनाव प्रचार में जूटी झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन

गांडेय में क्षेत्र भ्रमण कर घर घर जाकर लोगों से अपने पक्ष में की मतदान की अपील

918

गिरिडीह। हॉटसीट बनी गांडेय उपचुनाव से राजनीति में पहली बार किस्मत आजमा रही कल्पना सोरेन क्षेत्र में धुअंाधार तरीके से चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। पिछले दो दिनों से कल्पना सोरेन क्षेत्र भ्रमण करते हुए लगातार लोगांे से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रही है। इस दौरान कल्पना सोरेन ने गांडेय के कई इलाकों में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। वहीं नाराज चल रही झामुमो नेत्री हिंगामुनी व कर्मिला टुडू को मनाने में सफल रही। क्षेत्र भ्रमण के दौरान अब दोनों नेत्री कल्पना सोरेन के साथ दिख रही है।

ITI

Comments are closed.