Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी ने शहरी क्षेत्र में चलाया जनसंपर्क अभियान

कहा हेमंत सरकार जनता को बरगलाने के लिए एक बार फिर कर रही है हवा हवाई बातें

396

गिरिडीह। पर्व त्योहार संपन्न होने के साथ ही विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। शनिवार से सभी राजनीति दल के प्रत्याशियों ने चुनावी दौरा तेज कर दिया है। इसी क्रम में भाजपा के गिरिडीह विधानसभा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी ने शनिवार को शहरी क्षेत्र में सघन जनसम्पर्क अभियान चलाया। उन्होंने बरमसिया, मेट्रोस गली पावर हाउस, बरगंडा, न्यू बरगंडा, अरगाघाट, शास्त्री नगर, बनखंजो, भण्डारीडीह, कल्याणडीह, पचंबा सार्वजनिक दुर्गा मंडप, लखारी, सहित आस पास के पूरे मुहल्ले में जनसम्पर्क अभियान चलाया और स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास के लिए अपने पक्ष में मतदान की अपील की।

sawad sansar

इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 2019 से चुनाव में जनता से झूठे वादे कर हेमंत सरकार सत्ता में आई है। चुनाव के समय जो घोषणाएं की थी उसमें एक भी काम को पूरा नहीं किया। कहा कि एक बार फिर से जनता को बरगलाने के लिए हवा हवाई बातें की जा रही है, जो अब आम जनता को भी समझ में आ चुकी है। वहीं मोदी सरकार की गारंटी पर जनता को पूरा भरोसा है। कहा कि झारखंड प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर गोगो दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं को अपने घर को चलाने में सहयोग हेतु 2100 रुपया मिलेगा। परीक्षाएं समय पर आयोजित होने के साथ ही परिणाम भी समय पर आएगा, ताकि नियुक्तियां समय पर हो सकें। इन सभी चीजों को व्यवस्थित करने के लिए एक कलैंडर भी जारी किया जाएगा।

 

इस दौरान श्री शाहाबादी के साथ संदीप डंगायच, सुभाष सिन्हा, विनय सिंह, निर्भय सिंह, प्रो0 विनीता कुमारी, सिंकू सिन्हा, शंकर पंडित, नीलू सिन्हा, ओमप्रकाश गुप्ता, विवेश जालान, कन्हैया ओझा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Comments are closed.