भाजपा ने संविधान गौरव दिवस के रूप में मनाया भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती, केन्द्रीय मंत्री हुई शामिल
बिरसा चौक स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

गिरिडीह। भगवान बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती भाजपा द्वारा शनिवार को पांचवा जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर शहर के आईसीआर रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में भाजपा ने कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमे केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, जमुआ विधायक डॉक्टर मंजू कुमारी, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत, दिलीप वर्मा, विनय सिंह, नुनूलाल मरांडी, सुनील पासवान, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, मुकेश जालान, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के सिकंदर हेमब्रम सहित काफी संख्या में भाजपाई शामिल हुए।



श्री श्याम मंदिर के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम से पूर्व केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी सहित अन्य भाजपाई शहर के बिरसा चौक पहुंचे और धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया। मौके पर समिति के संरक्षक रविकांत सिंह, सोमनाथ केशरी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

धरती आबा बिरसा मुंडा के शौर्यगाथा से युवाओ को रूबरू कराना जरुरी: केन्द्रीय मंत्री
इधर जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2021 में बिरसा मुंडा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत की थी। इस वर्ष 5वां जनजाति गौरव दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी युवाओं को स्वयं भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से जुड़े उनके शौर्यगाथा के बाबत कई बार जानकारी देते रहे है। कहा कि भाजपा का प्रयास है कि बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश सम्राज्य के खिलाफ जो आंदोलन का बिगुल फूंका था, उसकी पूरी जानकरी सभी युवाओ को मिले। कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने देश की स्वतंत्रता एवं समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए अपने जान न्योछावर कर दिया था। आज के युवाओं को बिरसा मुंडा की जीवनी से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। इस दौरान उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा आदिवासी समाज के लोगों के लिए जा रहे विकास योजनाआंे के बाबत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने झारखंड वासियों को राज्य के 25वं स्थापना दिवस की शुभकामनांए भी दी।

कार्यक्रम को दिनेश यादव, सिकंदर हेमब्रम, दिलीप वर्मा, यदुनंदन पाठक, सुनील पासवान, मुकेश जालान, कामेष्वर पासवान समेत कई वक्तओ ने सम्बोधित किया। वहीं कार्यक्रम में भाजपा महिला नेत्री उषा कुमारी, शालिनी वैशखियार, प्रो0 विनीता कुमारी, संजीव सिंह गुड्डू, हरबिन्दर ंिसह बग्गा, चिंतामणि वर्मा, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मिथुन चन्द्रवंशी, नगर अध्यक्ष विककी गुप्ता, साहिल शर्मा समेत काफी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

